बिलासपुर| मस्तूरी स्थित पातालेश्वर कॉलेज में शुक्रवार सुबह 11.30 से पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी होंगे। कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ. बसंत अंचल ने बताया कि विशिष्ट अतिथि एएसपी लालचंद मोहले व जनभागीदारी समिति के संतोष मिश्रा होंगे। वहीं अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दुर्गा वाजपेयी करेंगी।


