भास्कर न्यूज | गेवरा-दीपका एसईसीएल गेवरा परियोजना के ऊर्जा नगर स्थित बड़े शिव मंदिर में गेवरा महिला समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहुंचकर एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। पारंपरिक फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य से महिलाओं ने समारोह को यादगार बनाया। समिति की सदस्यों ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लिया। सारिका यादव ने बताया कि हर साल की तरह होली मिलन समारोह के आयोजन से समिति की परंपरा को कायम रखा है। कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। समारोह में मधुरिमा सोलंकी, सविता राजपूत, बबीता झा, बुधवारा देवांगन, रागिनी तिवारी, श्रद्धा राठौर, नीलिमा तेंदुवे, ज्योति पांडे, संतोषी बरेठ, शशि नामदेव, सावित्री तिवारी, सुमन चौबे, उज्जवला राठौर, सविता झा, माधुरी केंवट, अंजू जांगड़े, ममता यादव, प्रीति सिंह, सविता जायसवाल, सिया केवट, हिना, काजल सिंह, दिया द्विवेदी, शीला शर्मा, भारती महंत, नीलम दत्त, सुनीता ओझा समेत अन्य उपस्थित थे।


