डीपी कॉलेज में कार्निवल आज, पूर्व मंत्री पटेल आएंगे

बिलासपुर| डीपी विप्र कॉलेज परिसर में शुक्रवार को युवा कार्निवल व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, आदित्येश्वर सिंहदेव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूरनचंद्र पाढ़ी मौजूद रहेंगे। प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला व उप प्राचार्य डॉ. एमएस तंबोली ने बताया कि समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस दौरान एल्युमिनी अध्यक्ष अविनाश सेठी के साथ आशीर्वाद पैनल के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *