शराब पीकर स्कूल जाने वाले शिक्षक को सस्पेंड किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद ब्लॉक के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मानपुर में पदस्थ शिक्षक थानेश्वर प्रसाद मारकण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें शराब पीकर स्कूल जाने की वजह से सस्पंेड किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक थानेश्वर प्रसाद बीते दिन 11 फरवरी को शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने न केवल अपने साथी शिक्षकों से विवाद और दुर्व्यवहार किया, बल्कि कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के साथ भी अनुचित व्यवहार किया। विद्यार्थियों की शिकायत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया। आरक्षी केंद्र पटेवा के माध्यम से शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने निलंबन आदेश जारी किया। शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया। निलंबन की अवधि में शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय, महासमुंद निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *