रमजान पर जामा ​मस्जिद की रोशनी से आकर्षक सजावट

भास्कर न्यूज | हतबंध इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान शरीफ चल रहा है। जामा मस्जिद हतबंध में रमजान की विशेष नमाज तरावीह पढ़ाने के लिए रायपुर मदरसा से हाफिज शहनवाज आलम शिरकत फरमाए हैं। मुस्लिम समाज के संरक्षक मुबारक हुसैन ने बताया कि 1996 से जामा मस्जिद हथबंद का निर्माण किया गया है। तब से अनवरत यहां इस्लाम धर्म से संबंधित सभी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। अंचल के श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ इस्लाम के बारे अरकान रोजा, नमाज, जकात फितरा सहरी इफ्तार का पालन कर रहे हैं। रमजान के अवसर पर मस्जिद को लाइट झालर से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *