नारायणपुर| स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ग्रंथालय एवं भौतिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लैक बॉक्स, गगनयान मिशन, एआई समिट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। लाइब्रेरियन संजय कुमार पटेल ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अध्ययन की अपील की।


