भिलाई | छग डाक परिमंडल रायपुर-छत्तीसगढ़ द्वारा दुर्ग में 2 दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल स्पर्धा 2025-26 का आयोजन 27 फरवरी को चौहान हाउसिंग दुर्ग बायपास मारुती सुजकी एरीना के पास भिलाई में किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 28 फरवरी को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में विभिन्न राज्यों के 14 डाक सर्किल से कुल 150 विभागीय खिलाड़ी शामिल होंगे।


