धमतरी अब विकास की पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ेगा: रंजना

धमतरी| भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि अब धमतरी भी समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश को भय, आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसे कुशासन से बाहर निकाल कर विकासशील सुशासन का प्रदेश बनाया। अब यह प्रदेश सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है। आज का यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृ शक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। धमतरी विधानसभा में छाती में औद्योगिक केंद्र की स्थापना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधा प्राप्त करने के लिए नवीन भवन का निर्माण, पुरुर से गंगरेल पहुंच मार्ग धमतरी से नगरी पहुंच मार्ग जैसे कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति से धमतरी की तस्वीर बदलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *