बजट ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया: लक्ष्मी

धमतरी| सिहावा की पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने भाजपा सरकार के बजट की आलोचना में कहा कि आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत देने वाली कोई स्पष्ट योजना नहीं है। किसान आज भी समर्थन मूल्य, सिंचाई और कर्ज राहत जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन बजट में इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया गया। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल आंकड़ों की बाजीगरी हुई है, जबकि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन बजट में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कोई प्रभावी प्रावधान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *