अमृतसर | एडिशनल कमिश्नर जय इंद्र ने नहरी पानी पोजेक्ट को लेकर कंपनी के अफसरों संग बैठक की। एडिशनल कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सितंबर तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करें। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा श्रमिकों की संख्या में बढ़ौतरी की गई है और होली के बाद श्रमिकों की संख्या बढ़कर 1100 हो जाएगी। प्रोजेक्ट तय समय में पूरा करा लिया जाएगा। इस मौके पर एसई प्रोजेक्ट डा. जितिन वासुदेवा, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी, एक्सईएन सुनील महाजन, नरेंद्रपाल सिंह, जितेंदर, शिव कुमार सोनी, मनी शर्मा, अश्वनी कुमा, संजय कुमार, अनिल कुमार व अन्य मौजूद रहे।


