भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है और आसमान मुख्यत साफ रहने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। जिसके साथ दिन भर गर्माहट महसूस होती रही। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च तक आसमान मुख्यत साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


