जयपुर | कैलगिरी आई हॉस्पीटल, रोटरी क्लब ऑफ जयपुर साउथ व कैनेडियन विजन केयर टीम के चिकित्सकों के सहयोग से मुक-बधिर बच्चों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर जेएलएन मार्ग स्थित राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार मूक बधिर स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक बच्चों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्म वितरित किए गए। जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटीज के अध्यक्ष ध्रुवदास अग्रवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर विकलांग समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. डीआर मेहता, डॉ. नवल अग्रवाल, डॉ. अन्नू कौल, सीए एसएस भंडारी, र|ेश कश्यप, संजय निखंज व आयोजक सौरभ टक ने किया।


