अमृतसर| अमृतसर में सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव जेपी सलवान की अध्यक्षता में एसडीएम-1 अलका कालिया के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व गौकथा वाचक पंडित अवन पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जेपी सलवान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य “पहली रोटी गाय को’ की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करना है ताकि सड़कों पर बेसहारा गौवंश को कूड़ा और प्लास्टिक खाने से बचाया जा सके। परिषद मंदिरों और स्कूलों में जन-जागृति फैलाकर लोगों को गौसेवा के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व से जोड़ रही है। एसडीएम अलका कालिया ने संस्था के प्रयासों की सराहना की, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


