जयपुर | राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका पलक जैन, खुशी सैनी और शुभम पारीक को समाजसेवा के जरिए समाज में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवॉर्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। बिहार के छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित समारोह में पूर्व खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने तीनों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 34 स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।


