जयपुर | शहर में 1 मार्च को आपणी भाषा, आपणी संस्कृति और आपणो जीमण का संगम देखने को मिलेगा। मौका होगा ढूंढाड़ परिषद के होली धमाल कार्यक्रम ढूंढाड़ री धमाल का। यह धमाल जय क्लब में शाम 6 बजे से दिखेगी। ढूंढाड़ परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विजयपाल कुमावत ने बताया कि परिषद का यह 13वां ढूंढाड़ री धमाल कार्यक्रम है। परिषद स्थापना के बाद से ही स्थापना दिवस कार्यक्रम, संक्रांति कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यक्रम पूरे वर्षभर आयोजित करती है। कार्यक्रम संयोजक मनीष कूलवाल ने बताया कि होली की इस धमाल में ढूंढाड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य रूप से तमाशा, गालीबाजी, ढूंढाड़ी शास्त्रीय संगीत, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न ख्यात प्राप्त गायक कलाकार होली की धमाल गाएंगे। परिषद के महामंत्री अजय विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी, प्रेमचंद बैरवा के साथ ही विभिन्न मंत्री और विधायक गण भी उपस्थित रहेंगे।


