जालोर | तिलक द्वार के अंदर घाचियों की पिलानी वाली मेन रोड कई महीनों से टूटी पड़ी है। टूटी सड़क से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद में लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई है। मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क ठीक करवाने की मांग की है। – सादिक अली जालोर | हेड पोस्ट ऑफिस रोड पर सड़क किनारे कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा है। जमा पानी से पैदल राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से तेज बदबू फैल रही है और क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द सफाई कर समस्या के समाधान की मांग की है। – आरुषि लोढ़ा हेड पोस्ट ऑफिस रोड पर किनारे कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा है जालोर | शहर में गोड़ीजी जैन मंदिर से लेकर होंडा शोरूम तक सड़क पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं करवाई गई है। – विक्रम टाक सिरोही | जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के पास आमजन की सुविधा के लिए वॉटर कुलर लगा रखा है, लेकिन वॉटर कुलर का पाइप खराब होने और नल लीक होने के चलते दिनभर पानी गिरता रहता है। स्थिति यह है कि ट्रोमा सेंटर के बाहर हर समय पानी गिरने से कीचड़ भी रहता है। – मुख्तियार खान, सिरोही


