भास्कर न्यूज | जालोर जालोर नगर में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा फागोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कुल 82 बहनें मौजूद रही। इस अवसर पर बहनों ने आपसी स्नेह, सौहार्द व संगठन भावना के साथ गुलाल खेलकर फागोत्सव की खुशियां मनाईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सवमय वातावरण बना रहा। बहनों ने एक-दूसरे को फागोत्सव की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता एवं संस्कारों के प्रसार का संदेश दिया। विभाग कार्यवाहिका बीना शर्मा ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति के कार्य को उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ाएं समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा सुदृढीकरण को बल देंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


