अमृतसर| बटाला रोड स्थित शिवाला रोड की ओर मुड़ने से पहले सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह हिस्सा खास तौर पर खतरनाक साबित हो रहा है, जबकि चारपहिया वाहनों की रफ्तार भी यहां धीमी करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। – निरवैल सिंह निवासी बटाला रोड।


