विधायक डॉ. निज्जर ने सीवरेज प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

अमृतसर| विधानसभा क्षेत्र अमृतसर (साउथ) के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने वार्ड नंबर 45 और 50 शर्मा कॉलोनी में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से इलाके की सैनिटेशन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और दशकों पुरानी जल निकासी की समस्या से स्थानीय निवासियों को निजात मिलेगी। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अमृतसर साउथ के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष को ‘डेवलपमेंट ईयर’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। डॉ. निज्जर ने गुरु नगरी की वैश्विक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम की टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए और शहरवासियों से भी अपील की कि वे अमृतसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *