ड्यूलक्स पेंट्स ने कराया पेंटर मेला 500 से अधिक पेंटरों ने लिया हिस्सा

अमृतसर| ड्यूलक्स पेंट्स की ओर से अमृतसर में एक शानदार ‘पेंटर मेले’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 500 से अधिक पेंटरों ने भाग लेकर ब्रांड के प्रति अपना विश्वास जताया। इस दौरान पेंटरों को ड्यूलक्स एश्योरेंस, उच्च गुणवत्ता, टिकाऊपन और कंपनी की भरोसेमंद वारंटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लाइव डेमो के माध्यम से प्रोडक्ट फीचर्स और भारत के सर्वश्रेष्ठ सेल-आउट सपोर्ट को समझाया। रीजनल मैनेजर महेंद्र सिंह नरूला के नेतृत्व में आयोजित इस सफल कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर सुशील अरोड़ा, कमल रावत और सोहन लाल ने अहम भूमिका निभाई। इस मेले ने पेंटर समुदाय और ब्रांड के बीच की साझेदारी को और मजबूत करने का काम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *