भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कॉलेज के जेंडर चैंपियन क्लब द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट बाबा दीप सिंह हाई स्कूल में लैंगिक समानता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आतम सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. राजिंदर पाल कौर और प्रो. गुरप्रीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को रोजमर्रा के जीवन में लैंगिक समानता के वास्तविक अर्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समानता केवल शिक्षा में बराबर अवसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सोच में बदलाव लाना और पुरानी धारणाओं व भेदभाव को समाप्त करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें। के दौरान एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जीएसएसएस कोट बाबा दीप सिंह स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया रंधावा और स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित था।


