सतगुरु नामदेव चौक : जेब्रा क्रॉसिंग के सामने दीवार है

जालंधर | नगर निगम द्वारा सड़क परियोजनाएं बनाते समय रोड सेफ्टी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका उदाहरण जालंधर सिटी के सतगुरु नामदेव चौक में बनाई गई जेब्रा क्रॉसिंग है। चौक से सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर बनी यह जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों को कोई वास्तविक सुविधा नहीं दे रही। लोग सड़क पार करने के लिए इसका उपयोग तो करते हैं, लेकिन समस्या यह है कि जेब्रा क्रॉसिंग फुटपाथ से शुरू होकर आगे सेंट्रल वर्ज की दीवार पर जाकर समाप्त हो जाती है, जो पूरी तरह गलत है। नगर निगम को पहले सेंट्रल वर्ज के बीच राहगीरों के लिए रास्ता बनाना चाहिए और उसके बाद जेब्रा क्रॉसिंग तैयार करनी चाहिए। इसी तरह चौक में शॉपिंग मॉल की ओर बनी जेब्रा क्रॉसिंग भी सेंट्रल वर्ज पर बंद हो जाती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। -सुरिंदर सिंह सैनी, जवाहर नगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *