पीआईएस रे​िजडेंशियल विंग के लिए जिला स्तरीय स्पोर्ट्स ट्रायल्स कल से

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) के रे​िजडेंशियल विंग की ओर से सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय स्पोर्ट्स ट्रायल्स 28 फरवरी और एक मार्च को होंगे। अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में जिमनास्टिक (लड़कियां) कर ट्रायल सुबह 10 बजे होगा। इसके अलावा आर्चरी, हॉकी के ट्रायल हॉकी स्टेडियम मोहाली, आर्चरी, एथलेटिक्स, साइकलिंग और फुटबॉल के पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में होंगे। इन ट्रायल्स में अंडर-12 से 21 साल से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को रेजिडेंशियल हॉस्टल, संतुलित डाइट, शिक्षा सुविधा और विशेषज्ञ कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि ट्रायल्स में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और संबंधित खेल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। फाइनल मेरिट कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *