हाइवे की स्टील रेलिंग से हादसे का खतरा

जालंधर | सिटी में संजय गांधी नगर के सामने स्थित नेशनल हाईवे के पुल पर लगी स्टील रेलिंग हादसों को न्योता दे रही है। पुल के बीचों-बीच से गुजरते वाहनों के दौरान कई स्थानों पर रेलिंग टूटकर सड़क पर आ चुकी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आमतौर पर टू-व्हीलर चालक रेलिंग के साथ-साथ गुजरते हैं और किसी भी समय टकराव की आशंका बनी रहती है। वहीं पुल पर कई जगह स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं, जिससे अंधेरे में खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। -गुरचरण सिंह, राजा गार्डन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *