लद्देवाली फ्लाईओवर के सेफ्टी गार्डर टूटने ले खतरा

जालंधर | सिटी की ट्रैफिक लाइफलाइन माने जाने वाले लद्देवाली फ्लाईओवर की हालत चिंता का विषय बनी हुई है। श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, राजीव गांधी विहार, सूर्या एंकलेव और शौर्य ग्रींस के निवासी रोजाना लद्देवाली की ओर जाने तथा आगे होशियारपुर जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते हैं। फ्लाईओवर पर वाहनों की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। पुल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के कारण ट्रक व अन्य भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हैवी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए गार्डर में से चौगिट्टी अंडरपास के पास लगा गार्डर टूटा हुआ है। इसका आधा हिस्सा एल आकार में खड़ा है, जो कभी भी गिर सकता है। सुबह और शाम के समय फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है, जिससे टूटे गार्डर के वाहनों से टकराने का खतरा भी बना हुआ है। इसकी मरम्मत करवाने की मांग की गई है। -राजन गुप्ता, श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *