विधानसभा में गुरुवार को अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बोलने की मंजूरी रद्द करने के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। सभापति ने पहले श्रवण कुमार को बोलने की अनुमति दे दी, इसके बाद वे अनुदान मांगों पर बोलने लगे। इसी बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी सदन में आए और श्रवण कुमार को बोलने से रोकते हुए कहा कि मैंने पहले ही आपको आज मना किया था, आप छह दिन से बोल रहे हैं, आपको बाद में बोलने की अनुमति दे देंगे, लेकिन आज नहीं। मैं अपने आदेशों की अवहेलना सहन नहीं करूंगा। इस घटना के बाद अनुदान मांगों पर बहस जारी रही। डग विधायक कालूराम बोल रहे थे, तभी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए श्रवण कुमार के बोलने की अनुमति वापस लेने को गलत बताते हुए विधायक का अपमान बताया। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक ने आपत्ति जताई। जूली ने कहा कि हम आप लोगों की मेहरबानी से नहीं है। अनुमति देकर सदस्य की बेइज्जती की गई, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर इस तरह से ही दादागिरी से ही हाउस चलाना है तो चला लीजिए, यह तरीका नहीं होता। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई। शाम को 7:27 पर विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू होने पर अनुदान मांगों पर बहस आगे बढ़ी। नाराज कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करके चले गए। अब कांग्रेस विधायकों के बिना ही अनुदान मांगों पर बहस चल रही है।
इससे पहले अनुदान मांगों पर बहस के दौरान डोटासरा ने सरकार और मंत्रियों पर तल्ख लहजे में आरोप लगाए। इस दौरान सदन में कई बार हंगामे के हालात बने। डोटासरा की शिक्षा, पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से जमकर नोकझोंक हुई। डोटासरा ने कहा- SIR में जब आपके मुताबिक लिस्ट नहीं आई तो पुरानी लिस्ट से पंचायत चुनाव करवाना चाहते हैं। SIR में बेईमानी नहीं कर सके। इस पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने आपत्ति करते हुए कहा कि इन्हें पता ही नहीं है, यह लिस्ट अलग होती है। हम जीत कर आएंगे। डोटासरा ने कहा कि सड़क से सदन तक लड़ेंगे, इन बेईमानों का पंचायत चुनाव और नगर निगम में सूपड़ा साफ करके रहेंगे। पटेल बोले- बिड़ला ऑडिटोरियम में क्या हुआ?
जोगाराम पटेल ने कहा- आप लोग कितने दिन होटलों बंद रहे, बिड़ला ऑडिटोरियम में क्या भाषण हुए, यह हमारा कल्चर में नहीं है। डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा- बिरला ऑडिटोरियम को छोड़ो, आपने खुद जोधपुर में कहा था जब एयरपोर्ट में घुसने नहीं दिया था, तब कहा था जो टॉप तक 1 लाख देता है, वही अंदर जा सकता है। मेरा नाम गोविंद डोटासरा है, सांस भी निकाल लिया तो चौकड़ी भूला दूंगा। पटेल ने कहा- हम भी चौकड़ी भुला सकते हैं याद रखना दिलावर बोले- अभी तो 2000 करोड़ का मिड डे मील का मामला अटका हुआ है
डोटासरा पर पलटवार करते हुए मदन दिलावर ने कहा- चौकड़ी कौन भूलेगा, अभी तो 2000 करोड़ का मिड डे मील का मामला अटका हुआ है। आ रहा है फंदा। डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा- मिड डे मील की जांच का स्वागत है। मंत्रीजी, आप पर 14 केस हैं, 14 में से 6 केस में हाईकोर्ट से जमानत पर हो। आपका पूरा लेकर आया हूं, जमानत पर नहीं होते तो आज जेल की सलाखों के पीछे होते। मदन दिलावर ने कहा- मेरे खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के मर्डर का फर्जी मुकदमा है। इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट से बेल पर होना गुनाह नहीं है। डोटासरा ने कहा कि 6 केस की बात तो इन्होंने कहा तब छेड़ी।
पशुपालन मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने नाराजगी जताई
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना से जुड़े सवाल पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के सवाल पर पशुपालन मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने नाराजगी जताई। हरीश चौधरी ने पशुपालन मंत्री पर कमेंट किए तो बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने आपत्ति जताई, इससे हंगामे के हालात बन गए। विधानसभा में बहस की PHOTOS… कांग्रेस को विधानसभा तक पैदल मार्च पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….


