लक्ष्मणगढ़ के घस्सु गांव में युवक का शव मिला:मकान में संदिग्ध हालत में मिली डेड बॉडी, गले में लगा था फंदा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के घस्सु गांव में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक मकान के अंदर गले में फंदा लगा हुआ मिला। मृतक की पहचान सुतोद गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *