रिश्तेदारों के यहां फरारी काट रहे थे साइबर ठग:बिटकॉइन में इन्वेस्ट कराने के नाम पर करोड़ों ठगे; जयपुर से पकड़ कर लाई पुलिस

सवाई माधोपुर की जिला पुलिस की विशेष टीम ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाली गैंग के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन शिकंजा के तहत मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। दोनों बिटकॉइन में इन्वेस्टमेंट के नाम लोगों को ठग रहे थे। पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों के यहां फरारी काट रहे थे। पुलिस ने इनामी बदमाश रितेश पुत्र टीकाराम निवासी धमूण खुर्द, सवाई माधोपुर एवं गणेश पुत्र जयकिशन निवासी बिच्छीदोना, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। बिटकॉइन में इन्वेस्ट का लालच देते थे एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया- पुलिस थाना मानटाउन ने 9 मई को रामलखन मीणा निवासी धमूण खुर्द को 3 मोबाइल फोन सहित साइबर ठगी करते हुए पकड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपियों की ओर से पहचान छिपाकर टेलीग्राम चैनल के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश कर रकम तीन गुना करने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही थी। जयपुर रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार जांच के दौरान विभिन्न बैंक खातों में साइबर ठगी की राशि का लेन-देन सामने आया, जिसमें गैंग के सदस्यों के खातों में लाखों रुपए जमा पाए गए। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों इनामी बदमाश फरार चल रहे थे। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां छिपकर रह रहे थे। लगातार तीन दिन तक पीछा कर बनाई गई योजना के तहत पुलिस व क्यूआरटी टीम ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *