सवाई माधोपुर में मंदिर मार्ग के दुकानदार अनशन पर बैठे:वन विभाग से दुबारा दुकानें आवंटित करने की मांग, समाधान तक धरना जारी

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता मंदिर मार्ग स्थित खातालाब मैदान से वन विभाग द्वारा दुकानों को अतिक्रमण बताकर हटाने के बाद दुकानदारों ने अनशन शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह 11 बजे से बड़ी संख्या में दुकानदार मंदिर मार्ग के पास धरने पर बैठ गए। दुकानदारों का कहना है कि वे सालों से यहां पूजा-प्रसाद की दुकान लगाकर अपना रोजगार चला रहे थे। वन विभाग ने खातालाब परिसर में लगी सभी दुकानों को अतिक्रमण मानते हुए हटा दिया। इस कार्रवाई से कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पहले रैली, अब अनशन बुधवार को दुकानदारों ने विरोध रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा था। मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार से मुख्य द्वार के पास अनशन शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि जब तक उन्हें दोबारा दुकान आवंटित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन से समाधान की मांग प्रभावित लोगों ने प्रशासन से पुनः आवंटन की मांग की है। उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले रोजगार और आजीविका के पहलू पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन दुकानदारों ने स्पष्ट किया है कि समाधान नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *