राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए, लेकिन आवेदन भरने के लिए कैंडिडेट्स को पूरी सावधानी बरतनी होगी। आवेदन फार्म में लेटेस्ट फोटो का उपयोग करना होगा। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ठ है कि जैसा फोटो लगाया गया है, वैसा ही दिखने पर एग्जाम सेन्टर में प्रवेश दिया जाएगा। बोर्ड के निर्देश है कि आवेदन पत्र में अपलोड किएजाने वाला पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ आवेदन भरने की तिथि से तीन माह से अधिक पुराना नहीं हो। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में जैसा फोटो (दाढ़ी में / क्लीन शेव) लगाया गया है, परीक्षा हॉल में वैसी ही स्थिति में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि पढ़ने के लिए चश्मा उपयोग में लाया जाता है तो चश्मा लगाकर फोटोग्राफ खिंचवाया जाना होगा। काले चश्मे के साथ खिंचा हुआ फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा। बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी-2025 है। रीट एग्जाम 27 फरवरी को होगा। अब तक 5957 फार्म जमा आवेदन पत्र ऑनलाइन करते समय ये भी रखें ध्यान REET से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… REET में कैंडिडेट्स को बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म:नेट कनेक्टिविटी-बिजली गुल की नहीं होगी परेशानी; इस बार आवेदन में 5 पार्ट राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 के लिए आवेदन भरना सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय कोई भी तकनीकी या अन्य कोई परेशानी होने पर पूरा फार्म दोबारा से नहीं भरना पडे़गा। इसके समाधान के लिए फार्म के 5 पार्ट किए गए हैं, ताकि जिस पार्ट में आपको प्रॉब्लम है, वो ही वापस भरा जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?:आवेदन शुरू, 15 जनवरी है आखिरी तारीख; सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…


