क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन:फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर था, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वे लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद घरवालों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया था। खानचंद सिंह को ICU में रखा गया था। पिता के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने पिता के साथ कई घंटे बिताए, साथ ही डॉक्टरों से अपडेट भी लिया। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *