आईआईटी खड़गपुर व झाड़ग्राम पोस्ट ऑफिस को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी

भास्कर न्यूज | खड़गपुर खड़गपुर शहर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर कैंपस स्थित पोस्ट ऑफिस और झाड़ग्राम स्थित मुख्य डाकघर में एक धमकी भरे ई-मेल से अचानक हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों द्वारा भेजे गए मेल में डाकघर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी , जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। खड़गपुर नगर थाना और झाड़ग्राम थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को घेरकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पोस्ट आफिस में बम निरोधक दस्ता पहुंचा और डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं या विस्फोटक की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर कोने की जांच की गयी। पुलिस ने बताया कि डाकघर के आधिकारिक मेल पर यह धमकी क्यों भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के कारण डाकघर का सामान्य कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है। वहीं प्रशासन ने छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *