धौलपुर जिले के बसेड़ी और सरमथुरा क्षेत्रों में आज साढ़े 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक लिया जाएगा। सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर 132 केवी मेन बस और 132 केवी ओ/जी सरमथुरा लाइन के रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर – बसेड़ी, बाड़ी, कंचनपुर और नादनपुर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार 132 केवी जीएसएस सरमथुरा से निकलने वाले 33 केवी फीडर – सरमथुरा, झिरी, बरौली और बड़ागांव से जुड़े संबंधित शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। विभाग ने रखरखाव कार्य में सहयोग प्रदान करने का भी अनुरोध किया है।


