प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में 28 फरवरी को यात्रा प्रस्तावित है। इसे लेकर पूरे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी है। टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अजमेर पहुंचने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुवार को भाजपा बरवास मंडल की बैठक को बालाजी मंदिर प्रांगण में संबोधित कर रहे थे। बैठक में पीएम मोदी की अजमेर यात्रा के अलावा संगठन संरचना, सघन पुनरीक्षण, पंचायतीराज चुनाव और वीबी जीरामजी अभियान को लेकर चर्चा हुई। हर गांव से सहभागिता सुनिश्चित हो बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- बैठक का उद्देश्य ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता से प्रधानमंत्री की सभा को यादगार बनाना है। कार्यकर्ता मंडल के प्रत्येक गाँव से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें। हमें संगठन की शक्ति को जनसमर्थन में परिवर्तित करना है। उन्होंने कहा- हमें संगठन विस्तार करने के लिए समन्वय करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर इसे सफल बनाये। उन्होंने कहा- वीबी जीराम जी विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसकी जानकारी हमें जनता तक पहुंचना है। यह भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा,यह कानून आजीविका और परिसंपत्ति निर्माण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। ये नवाचार, प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को साबित करता है. जिसका उद्देश्य है, ऐसे सुधारों से विकसित भारत 2047 के विजन से ग्रामीण भारत का व्यापक योगदान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्त्ता केंद्रीय एवं राज्य सरकार की जानकारी जनकल्याण जानकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर,शैलेंद्र चौधरी,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुरेश काचरिया, हंसराज धाकड़, किशनगोपाल जाट,हंसराज गुर्जर, हनुमान बैरवा,दशरथ भाटी, भगवान चाड, आशीष साहू कीमत राज मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


