रैकी कर रात में करते चोरी, 2 गिरफ्तार:वारदात कर बस और रेल से हो जाते फरार, 18 मामले है दर्ज,

बालोतरा जिले की पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत शातिर चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को हनुमानगढ़ और सरदार शहर से गिरफ्तार किया है। चोर दिन में घरों की रैकी करके रात में चोरी करके बस या ट्रेन से फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से करीब डेढ दर्जन मामले दर्ज है। दरअसल, बालोतरा रूगजी की पोल, निलेश पुत्र घमंडीराम ने 6 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 5 फरवरी की रात को वह अपने किराए के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। रात करीब 1 बजे दो चोरों ने नीचे मैन गेट का ताला तोड़कर फर्स्ट फ्लोर पर एंट्री की। दूसरे कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चांदी की पायल और करीब 20 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एसपी रमेश ने बताया- पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध इंद्राज पुत्र धर्मपाल, निवासी सतु कॉलोनी सरदारशहर, चुरू, संजय कुमार उर्फ संजु पुत्र श्योपतराम निवासी सुरेशिया हनुमानगढ़ जंक्शन जिला हनुमानगढ़ को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से चुराए माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। यू करते थे तरीका पुलिस ने बताया- आरोपी दिन के समय सूने और खाली मकानों की रैकी करते है। रात के समय में ताले तोड़कर अंदर एंट्री की। सोने-चांदी के आभूषण और कैश रुपए चोरी कर लेते है। वारदात के बाद बस अथवा रेल के जरिए से शहर छोड़कर फरार हो जाते है। इससे पुलिस टीम को पहचान और गिरफ्तारी में कठिनाई उत्पन्न हो। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में की चोरी की वारदातें पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में जिला हनुमानगढ़, बीकानेर, सिरोही, पाली, बाड़मेर और जोधपुर कमिश्नरेट और नागौर इलाके में चोरी की वारदातें करना स्वीकार की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य वारदातों के संबंध में अहम् सबूत हाथ लगे है। आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *