यात्रियों के जरूरत की खबर:होली पर कोटा-जबलपुर और सूबेदारगंज-बांद्रा के बीच स्पेशल ट्रेन, अप्रैल में बदले रूट से चलेगी कोटा-पटना

होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कोटा-जबलपुर और सूबेदारगंज-बांद्रा के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा-जबलपुर 2-2 और सूबेदारगंज-बांद्रा दोनों ओर से 5-5 फेरे करेगी। इसी तरह अप्रैल में कोटा-पटना ट्रेन का रास्ता भी बदला गया है। कोटा-जबलपुर 2-2 फेरे करेगी गाड़ी संख्या 09806 कोटा से 1 और 3 मार्च को शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9.10 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 सामान्य, 2 शयनयान एवं 2 द्वितीय चेयरकार श्रेणी के कोच सहित कुल 12 कोचे होंगे। रास्ते में यह ट्रेन अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा तथा सिहोरा स्टेशनों पर भी रुकेगी। सूबेदारगंज–बांद्रा 5-5 फेरे करेगी गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार सुबह 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा से 3 से सुबह 11.15 बजे रवाना अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। सूबेदारगंज से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय शाम 5.45 और बांद्रा से रात 1.20 बजे रहेगा। रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 4 सामान्य, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय एवं 4 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी के सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। अप्रैल में कोटा-पटना बदले रूट से लखनऊ मंडल में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते कोटा-पटना (13238-40) 1 अप्रैल से 12 मई तक निर्धारित मार्ग की जगह कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *