लुधियाना में आज लाडोवाल टोल प्लाजा होगा फ्री:किसानों ने किया आर-पार का एलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज फिर से भारी हंगामा होने के आसार हैं। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज दोपहर 12 बजे यहाँ एकत्रित होने का आह्वान किया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं वे आम जनता के लिए इस टोल को पूरी तरह टैक्स फ्री करवाएंगे। इन मुख्य मांगों को लेकर डटे हैं किसान किसान केवल स्थानीय मुद्दों पर ही नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े कई गंभीर विषयों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं
किसान फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाने की मांग पर अड़े हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग। शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे (FIR) रद्द करने की मांग। लाडोवाल टोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और स्थानीय लोगों को राहत देने की मांग। आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत जत्थेबंदियों के नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है इसलिए अब आर्थिक चोट दी जाएगी। किसानों ने स्पष्ट किया है कि वे आम जनता को परेशान नहीं करेंगे बल्कि बिना टोल टैक्स दिए वाहनों को वहां से फ्री में निकलवाएंगे। इससे जहां यात्रियों के पैसे बचेंगे वहीं प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगा।
हमारा मकसद राहगीरों को रोकना नहीं बल्कि सोई हुई सरकार को जगाना है। जब तक शंभू बॉर्डर के पर्चे रद्द नहीं होते और MSP पर ठोस फैसला नहीं आता संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर दोपहर 12 बजे होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *