शराब पिलाकर दोस्त को खाई में फेंक दिया:पैसों की लालच में दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

उमरानाला पुलिस ने कुकड़ी खापा में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को उसी के दोस्तों ने शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल पूरा मामला 1 दिसंबर का है जब मोहपानी निवासी कृष्णा पिता सुरेश पंद्राम की कुकडी खापा झरने के पास संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला की घटना के समय उसके साथ उसका दोस्त आकाश गिरारे पिता दशरथ गिरारे भी मौजूद था। जिसने पैसों के लालच में अपने दोस्त को पहले खूब शराब पिलाई उसके बाद उसे ढाई सौ फीट नीचे खाई में फेंक दिया था। मृतक के खाते से हुए ट्रांजैक्शन ने खोला राज
दरअसल मृतक कृष्णा के खाते से घटना के बाद 17 हजार और 20 हजार का ट्रांजैक्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की छानबीन किया तो पता चला कि वह मृतक के दोस्त का परिचित था, दरअसल आरोपी आकाश ने पैसों की लालच में कृष्ण की हत्या की थी। जहां दोनों ने शराब पी और जब कृष्णा को अधिक शराब का नशा हो गया तो आरोपी आकाश ने उससे पैसे मांगे पैसे नहीं देने पर आकाश ने कृष्णा का मोबाइल ले लिया और कृष्णा को कुकड़ीखापा जलप्रपात में करीब 200-250 फीट नीचे पत्थरों में धक्का दे दिया । जिससे कृष्णा की मौत हो गई। आकाश ने अपने दोस्त कृष्णा की मौत के बाद कृष्णा के मोबाईल से फोन पे के माध्यम से 17000/-रुपये स्वयं के खाते में और 20,000/-रुपये अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कर दिए और उसी दिन उज्जैन भाग गया । पुलिस ने आरोपी आकाश पिता दशरथ गिरारे उम्र 21 वर्ष निवासी लहगड़ुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *