डिस्कॉम उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत:बिजली बिल विवादों की सुनवाई अब ऑनलाइन होंगी

बिजली बिलों से जुड़े विवादों में अब उपभोक्ताओं को डिस्कॉम ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत 5 लाख रुपए से अधिक राशि के बिलिंग विवादों में परिवादी जयपुर स्थित मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के बजाय सर्किल कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पक्ष रख सकेंगे। डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय फोरम/कमेटी हर महीने ऐसे मामलों की सुनवाई करेगी। पांच लाख रुपए तक के मामलों की सुनवाई जोनल स्तर पर की जाएगी। इसके तहत उपभोक्ता को सुनवाई से तीन दिन पहले फोरम को सूचना देनी होगी। इससे उपभोक्ताओं का समय तो बचेगा ही यात्रा का व्यय भी बचेगा। कर्मचारियों को भी मामलों में पेश होने के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। अगले माह जोधपुर डिस्कॉम भी इस व्यवस्था को शुरू कर देगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत रजिस्टर्ड डाक, ईमेल या http://bijlimitra.com](http://bijlimitra.com पर कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *