अजमेर में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, VIDEO:बाद में शोर मचाते हुए फरार हो गए बाइक सवार बदमाश; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अजमेर के जौंसगंज क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद शोर मचाते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामला बुधवार रात का है। लोगों ने रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी है। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे व घरों के बाहर खड़ी कारों पर पत्थर फेंके। जिससे तीन कारों के शीशे तेज आवाज के साथ टूट गए। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल कर एकत्र हो गए। उन्होंने देखा तो कारें क्षतिग्रस्त थीं। लेकिन वहां पर कोई नजर नहीं आया। लोगों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब चेक किया तो उसमें बाइक सवार बदमाश नजर आ गए। लोगों ने मामले में सामूहिक रूप से फुटेज रामगंज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इन 3 फोटोज में देखें बदमाशों की करतूत… ………. पढें ये खबर भी… CBSE एफिलिएशन के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन:स्कूलों को 31 जुलाई तक का समय दिया; SARAS निर्देशों का करना होगा पालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न श्रेणी के तहत एफिलिएशन लेने के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढे़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *