डीग में नई गारमेंट्स दुकान से लाखों चोरी:5 दिन पहले दुकान का हुआ उद्घाटन, लाखों के कपड़े-जूते और नकदी ले गए

डीग जिले के कामां थाना इलाके में देर रात चोरों ने कामां पहाड़ी रोड स्थित एक नई गारमेंट्स दुकान को निशाना बनाया। विलंग निवासी इम्तियाज ने पांच दिन पहले ही चौधरी रहनिया कलेक्शन के नाम से दुकान शुरू की थी। रात में बदमाशों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कपड़े, जूते और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो घटना का पता चला। पांच दिन पहले ही शुरू हुई थी दुकान इम्तियाज ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कामां पहाड़ी रोड पर चौधरी रहनिया कलेक्शन नाम से गारमेंट्स दुकान शुरू की थी। दुकान का शुभारंभ पांच दिन पहले ही किया गया था। नई दुकान में कपड़ों और जूतों का ताजा स्टॉक रखा गया था। शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े, जूते और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब इम्तियाज दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला और सामान गायब था, तब चोरी का खुलासा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *