जालंधर के करतारपुर जीटी रोड पर दुकान में चोरी:देर रात मालवाहक वाहन से आए चोर,7 दुकानों के शटर तोड़े कर लाखों का सामान चोरी

जालंधर के करतारपुर जीटी रोड पर देर रात चोरों ने आतंक मचाते हुए एक साथ 7 दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर मालवाहक वाहन में सवार होकर आए तीन चोरों ने दुकानों के शटर उखाड़ दिए। हालांकि, सबसे अधिक नुकसान एक स्पेयर पार्ट की दुकान को हुआ है, जहां से चोर करीब साढ़े 4 लाख रुपये का कीमती सामान समेट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर के करतारपुर जीटी रोड इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे से 3:00 बजे के बीच चोरों के एक गिरोह ने सड़क किनारे स्थित सात दुकानों पर धावा बोला। प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के मुताबिक, चोर एक मालवाहक वाहन में सवार होकर आए थे। उन्होंने एक के बाद एक तरीके से सातों दुकानों के शटर और ताले तोड़े। इन दुकानों को बनाया गया निशाना चोरों ने डॉक्टर महिंदरजीत की क्लीनिक,जगदीश शॉकर रिपेयर,अनमोल टैंट हाउस ,मिर्च-मसाले की एक दुकान समेत बैटरी और दो स्पेयर पार्ट की शॉप में चोरी के वारदात को अंजाम दिया। लाखों का नुकसान और पुलिस की कार्रवाई हालांकि चोरों ने सात दुकानों के शटर तोड़े, लेकिन सबसे बड़ी लूट जगदीश शॉकर रिपेयर में हुई। दुकान के मालिक जगदीश ने बताया कि चोर उनकी दुकान से स्पेयर पार्ट्स का सारा कीमती सामान खाली कर ले गए। उनके अनुसार, इस चोरी में उन्हें लगभग साढ़े 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *