केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न श्रेणी के तहत एफिलिएशन लेने के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से एफिलिएशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित यानि ऑटोमेटिक है। इसके लिए स्कूल एफिलेशन री-इंजीनियर्ड ऑटोमेशन सिस्टम यानि SARAS लागू है। स्कूल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें माध्यमिक कक्षा के पाठ्यक्रम की स्वीकृति, 10वीं या 12वीं तक के लिए नई संबंद्धता, अन्य बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई से संबद्धता, माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत, संबद्धता का विस्तार, क्रमोन्नत, संबद्धता की बहाली, दो शिफ्टों की अनुमति, सेक्शन वृद्धि, अतिरिक्त विषय प्रस्तुत करने सहित 20 श्रेणी के आवेदन शामिल होंगे। बोर्ड ने स्कूलों से आवेदन के समय ‘सरस’ में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना के लिए कहा है। अधिकांश नई संबद्धता, अपग्रेडेशन, शाखा स्कूल, साइट शिफ्टिंग और दो शिफ्ट की अनुमति के मामलों में 100 प्रतिशत भौतिक निरीक्षण होगा। कुछ मामलों में वर्चुअल निरीक्षण या ऑटोमेटेड मोड से की जाएगी। ये भी रखना होगा ध्यान (अधिक जानकारी के लिए यहां करें CLICK)


