पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में हंगामा:मारपीट का आरोप लगाते हुए दो युवक उलझे, पुलिस पकड़कर थाने ले गई

पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। ट्रॉमा वार्ड के बाहर दोनों आपस में भिड़ गए, जिससे वहां लगी लोहे की जाली टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कर हिरासत में ले लिया। इलाज के लिए आए थे, यहीं हो गई कहासुनी जानकारी के अनुसार सुभाष नगर ए निवासी अशोक कुमार और कालू उर्फ विरम गुरुवार देर रात हॉस्पिटल पहुंचे थे। एक युवक अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए लाया था और दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहा था। वहीं सामने वाले युवक ने भी उस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच ट्रॉमा वार्ड के बाहर विवाद बढ़ गया और वे आपस में उलझ पड़े। झगड़े में टूटी जाली, पुलिस ने संभाला मामला हंगामे के दौरान एक युवक ने ट्रॉमा वार्ड के बाहर लगी जाली को पकड़ लिया, जो धक्का-मुक्की में टूट गई। शोर-शराबा बढ़ने पर अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रशासन ने हुए नुकसान की भरपाई संबंधित युवकों से कराने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *