गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फारेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO:सूरजपुर में गर्लफ्रेंड के सामने युवकों ने पकड़ कर पीटा, मोबाइल में गाना चला डांस कराया

सूरजपुर के देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फारेस्ट गार्ड की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। फारेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो चार दिन पुराना बताया गया है। मारपीट के दौरान फारेस्ट गार्ड की गर्लफ्रेंड भी मौके पर मौजूद थी। फारेस्टगार्ड ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के देवनगर बीट में पदस्थ फारेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी पहुंचा था। उसी दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फारेस्ट गार्ड को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। युवकों ने पहले मोबाइल में गाना बजाकर फारेस्ट गार्ड से डांस करने के लिए कहा। फारेस्ट गार्ड के द्वारा ठीक से डांस नहीं करने पर युवकों ने उसे फटकारा। डंडों एवं बेल्ट से पिटाई
युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही फारेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा की डंडे एवं बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का युवकों ने वीडियो भी रिकार्ड किया। घटना के दौरान फारेस्ट गार्ड यूनिफार्म पहने हुए था। युवकों ने ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले में फारेस्ट गार्ड ने शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है। फारेस्ट गार्ड मारपीट करने वाले युवकों के साथ पहुंचे एक युवक को पहचानता था। वीडियो में उसे वह राजू भैया के नाम से संबोधित कर बचाने की गुहार लगा रहा है। मारपीट के बाद युवकों ने फारेस्ट गार्ड को खदेड़ दिया और उसकी गर्लफ्रेंड को वापस घर भेज दिया। बताया गया है कि युवती देवनगर क्षेत्र की ही है। मारपीट में शामिल युवक फारेस्ट गार्ड की गर्लफ्रेंड के रिश्तेदार भी हैं। युवकों ने फारेस्ट गार्ड को नौकरी छोड़कर चले जाने की भी धमकी दी है। सूरजपुर SSP प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *