गुरदासपुर चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच CBI करे:सांसद रंधावा ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत हो

गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आदिया गोलीकांड में हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पुत्र में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। कुछ दिन पबले गुरदासपुर के आदियां गांव में पुलिस चौकी के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एक आरोपी रणजीत सिंह का 25 फरवरी को एनकाउंटर किया गया था। इसपर पर सांसद रंधावा ने अपनी आपत्ति जताई है। दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए सांसद रंधावा ने अपने पत्र में गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह मामला सुरक्षा में गंभीर चूक से जुड़ा है। इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए। पत्र में सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा और दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है। रंधावा ने कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी, शहीद कर्मियों को न्याय मिलेगा और सीमावर्ती क्षेत्र में जनता का विश्वास फिर से स्थापित हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *