मोगा के जलालाबाद में महिला को बंधक बनाकर लूट:नकाबपोश बाइक सवार दो चोरों ने 10 तोले सोना और नकदी लूटी, CCTV में कैद

मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के गांव जलालाबाद में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश बाइक सवार दो चोरों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर करीब 10 तोले सोना, नकदी और अन्य घरेलू सामान लूट लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घर में अकेली थी महिला जानकारी के अनुसार, वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। उसका परिवार रिश्तेदारी में आयोजित भोग समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर पहुंचे। दीवार फांदकर घुसे अंदर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक बाइक से उतरकर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल होता है और भीतर से गेट खोल देता है। इसके बाद दूसरा युवक भी बाइक अंदर ले जाकर घर में प्रवेश कर जाता है। दोनों ने महिला को काबू में कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले भी बन चुका है निशाना बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी घर में इसी तरह की चोरी की वारदात हुई थी। एक ही घर को दोबारा निशाना बनाए जाने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *