शिमला की SDM ओशिन शर्मा विवादों में घिरी:वीडियो में निजी कंपनी के उत्पाद को प्रमोट किया, मुख्य सचिव ने जांच के दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश की चर्चित महिला एसडीएम व सोशल मीडिया इंफ्लूएसर ओशिन शर्मा एक निजी कंपनी के उत्पाद के प्रमोशन को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया था, जिसमें जिम जाने वाले लोगों के लिए उत्पाद का प्रचार किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद ओशिन शर्मा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। यह मामला अब संबंधित विभाग तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में सरकार से शिकायत की गई है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। ओशिन शर्मा वर्तमान में शिमला में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। प्रमोशनल वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल एसडीएम ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। इसे सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15 (1) का उल्लंघन बताया जा रहा है, जिसके तहत कोई भी सरकारी कर्मचारी कारोबार या अन्य नौकरी नहीं कर सकता। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पुष्टि की है कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। फेसबुक पर उनके 3.71 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.74 लाख लोग फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर भी उनके लगभग 65 हजार सब्सक्राइबर हैं। वर्तमान में वे प्रदेश की राजधानी शिमला में बतौर SDM सेवाएं दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *