कोटा में निगम कर्मचारियों के लिए शुरू होगा विशेष शिविर:अब नहीं भटकना पड़ेगा छोटे-छोटे कामों के लिए; हर महीने होगी सुनवाई

कोटा नगर निगम में कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मार्च से हर महीने के लास्ट शुक्रवार को निगम की तरफ से कर्मचारियों के लिए विशेष सुनवाई और समस्या समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया- इसमें कर्मचारियों से संबंधित सभी तरह के मामले जिनमें पेंशन, विभिन्न प्रकार के अवकाश, जीपीएफ, मेडिकल अवकाश, अनुकम्पा नियुक्ति, वेतन निर्धारण, एनपीएस, ओपीएस, कर्मचारियों से संबंधित कोर्ट प्रकरण, पदोन्नित संबंधी मामलों की सुनवाई होगी। आयुक्त ने उपायुक्त कार्मिक, संयुक्त विधि परामर्शी, स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक और संबंधित कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश दिए है। जिसमें कर्मचारियों से संबंधित लम्बित मामलों की सूचना तैयार कर तत्काल निस्तारण करने और हर महीने होने वाली सुनवाई वाले विशेष कार्यक्रम के दौरान मिले प्रकरणों को अलग से रजिस्टर में दर्ज कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। नगर निगम के कर्मचारियों के अनुसार, अधिकतर कर्मचारी चाहे कार्यरत हों या सेवानिवृत्त अपने छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान होते रहते हैं। आयुक्त का यह निर्णय सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों के लम्बे समय से अटके कामों को गति मिलेगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *