अलवर में युवक को लाठी-हॉकी से जमकर पीटा, VIDEO:मुंह बांधकर आए 7-8 बदमाशों ने थार कार से बाहर निकालकर की मारपीट, गाड़ी में की तोड़फोड़

अलवर में थार कार को धुलवाने आए युवक को कार से बाहर निकालकर बदमाशों ने लाठी-हॉकी से जमकर पीटा। युवकों को बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश भाग निकले। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना बुधवार दोपहर की है। गुरुवार को पीड़ित के पिता की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। देखे घटना से जुड़ी PHOTOS….. युवक अल्कापुरी पुलिया के पास थार की वॉश करवा रहा था और स्वयं कार में ही बैठा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि करीब 8 से ज्यादा युवक एक ब्लैक कार और बाइकों पर सवार होकर मुंह पर रूमाल बांधकर आए। आते ही आरोपियों ने थार का शीशा तोड़ दिया और युवक को कार के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे बाहर निकालकर बीच सड़क पर लाठी-डंडों और हॉकी से बेरहमी से पीटा। कुछ युवकों ने उसे पकड़ रखा था, जबकि अन्य उस पर वार करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पीड़ित युवक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उनका बेटा लियाकत थार कार को वॉश कराने और उसमें कुछ काम करवाने अल्कापुरी गया था। तभी वहां राहुल बाउंसर, मोनू मीणा, परमजीत, प्रवीण गुर्जर, बंटी सिंह, जहीर, लॉकी सिंह और अनुराग मीणा सहित अन्य लोग पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने लाठी-हॉकी से हमला किया, जिससे उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने युवक के गले से चांदी की चेन और जेब में रखे 13 हजार रुपए निकाल लिए। राहुल बाउंसर और मोनू ने देशी कट्टा और पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दी तो जान से मार देंगे। मारपीट में घायल युवक को कई जगह फ्रैक्चर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवक लियाकत के पिता ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक पार्किंग चलाते है।और घायल युवक 12वीं का स्टूडेंट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *